19 अक्टू 2026 · खबर
मंडला: चॉकलेट चुराने के आरोप पर मचा बवाल, कॉलेज में तीखी बहस के बाद छात्रा के घर पहुंची लेक्चरर, वीडियो वायरल
चॉकलेट के एक पैकेट को लेकर छात्रा और लेक्चरर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में बहसबाजी के बाद छात्रा के घर पर हुई तीखी बहस के दो वीडियो सामने आए हैं। प्राचार्य ने जांच के लिए समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।