26 अक्टू 2026 · खबर
बिहार न्यूज: स्वर्ण व्यवसायी से 60 हजार नकद और सोने की बाली लूटी, विरोध में दुकानें बंद; पुलिस पर उठे सवाल
बेगूसराय के बखरी में कंचन ज्वेलर्स के संचालक नीरज से डरहा पुल पर तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 60 हजार रुपये नकद, सोने की एक बाली, बाइक के कागजात और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद भागते समय अपराधियों ने गोली भी चलाई।