25 अक्टू 2026 · खबर
कानपुर: रंजिश में युवक की हत्या की कोशिश में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
नरवल में रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रायपुर निवासी प्रियांशु विश्वकर्मा, शिशुपुर निवासी अक्षय उर्फ राजा और शुभम सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई।