25 अक्टू 2026 · खबर
पीईटी: परीक्षा केंद्रों पर सख्ती, अभ्यर्थियों के उतरवाए बेल्ट और कुंडल, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन रविवार को अलीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच की गई। सुरक्षा जांच के दौरान अभ्यर्थियों के बेल्ट और कुंडल उतरवाए गए।