24 अक्टू 2026 · खबर
बिहार: सीवान में जब्त विस्फोटक नष्ट करते समय जोरदार धमाका, घरों के करकट उड़े; प्रशासन से भिड़े ग्रामीण
बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित भलुआरा गांव में जब्त विस्फोटक नष्ट करने के दौरान जोरदार धमाका हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, धमाके से कई घरों के करकट उड़ गए और कुछ मकानों की खिड़कियों के जंगले टूट गए। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई।