2 दिन पहले · खबर
हाथरस हादसा: जोताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिरा, रोटावेटर की चपेट में आकर हुई मौत, मचा कोहराम
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रूहेरी में खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 45 वर्षीय बृजभूषण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।