20 अक्टू 2026 · खबर
बिहार: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन
बिहार के गोपालगंज जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाईपास के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।