19 अक्टू 2026 · खबर
कानपुर: मंदिर से चोरी चार मुकुट 24 घंटे में बरामद, बांदा का युवक गिरफ्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर-1ए स्थित झगड़ेश्वर हनुमान मंदिर से चोरी हुए चार मुकुट जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिए। मामले में बांदा निवासी 20 वर्षीय युवक कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।