16 अक्टू 2026 · खबर
फर्रुखाबाद: तंबाकू गोदाम में जीएसटी एसआईबी की छापेमारी, माल और अभिलेखों की जांच की
अताईपुर जदीद गांव स्थित तंबाकू व्यापारी के गोदाम में शुक्रवार को जीएसटी एसआईबी इटावा की टीम ने छापा मारा। टीम गोदाम में मौजूद तंबाकू के स्टॉक का रजिस्टर और संबंधित अभिलेखों से मिलान कर रही है। देर रात तक जांच जारी रही।