13 अक्टू 2026 · खबर
कानपुर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव के घर बड़ी लूट, बंधक बनाकर 50 लाख का माल किया पार, लुटेरों की तलाश तेज
कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री और तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके रमेश यादव के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया।