22 सित 2026 · खबर
टायर फैक्टरी हादसा: धमाके के साथ भड़कीं आग की लपटें, जलने के बाद 30 फीट नीचे गिरे मजदूर, खौफ में भागा प्रबंधन
कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां के जरिहा गांव में पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्टरी के भंडारण टैंक में सोमवार शाम आग लगने से वेल्डिंग कर रहे दो मजदूर जलकर 30 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। इससे दोनों की उनकी जान चली गई।