19 सित 2026 · खबर
कानपुर: पेड़ से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, महिला दो बच्चों की मां थी, पति देने वाला था तलाक
महाराजपुर के सुबौली गांव में शनिवार सुबह रेलवे लाइन किनारे खेत में उन्नाव निवासी प्रेमी युगल मालती (27) और ओम (22) के शव पेड़ से बंधी साड़ी के दोनों छोर से बने फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजन को सूचना दी।