29 अक्टू 2026 · खबर
अलीगढ़: सभी बोर्ड के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने किया शैक्षणिक अवकाश घोषित, यह है बड़ी वजह
अलीगढ़ में 30 अक्तूबर को पीईटी परीक्षा होगी। इसलिए कल का शैक्षणिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सभी बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शहर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने की तैयारी है।