जयपुर में ‘उद्भव 2026’ विराट पथ संचलन, 2,700 स्वयंसेवकों ने लिया भाग
जयपुर के मानसरोवर भाग में ‘उद्भव 2026’ विराट पथ संचलन की झलक।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर के मानसरोवर भाग में ‘उद्भव 2026’ विराट पथ संचलन आयोजित हुआ। पथ संचलन में करीब 2,700 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और कार्यक्रम में लगभग 5,000 गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को जयपुर महानगर के मानसरोवर भाग में ‘उद्भव 2026’ विराट पथ संचलन आयोजित हुआ। पथ संचलन में करीब 2,700 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जबकि कार्यक्रम में लगभग 5,000 गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजन में मातृशक्ति, युवाओं और विभिन्न वर्गों के करीब 1,200 समाजबंधुओं की सहभागिता भी रही।
सेवानिवृत्त कर्नल जोगेन्द्र सिंह रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्नल जोगेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत जी खत्री थे।
व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य
क्षेत्र कार्यवाह जसवंत जी खत्री ने संघ की 101 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह यात्रा स्वयंसेवकों के त्याग, तपस्या, समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज को संगठित करना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को परम वैभव की ओर ले जाना है।
पंच परिवर्तन के पांच आयामों पर जोर
जसवंत खत्री ने पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख आयामों—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक शिष्टाचार—को समाज जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बताया।
उन्होंने कहा कि सज्जन शक्ति को संगठित कर युवाओं, परिवारों और समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना होगा। साथ ही, सामाजिक परिवर्तन के लिए विचारों के साथ-साथ व्यवहार में भी बदलाव लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में इस बार दीवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे को बैन क्यों नहीं किया?
PNB फ्रॉड केस: ग्रेटर नोएडा में ग्राहकों के पैसे गायब, बैंक ने दिया वापसी का भरोसा
Mirzapur The Movie OTT Release: बड़े पर्दे के बाद OTT पर मचेगा मिर्जापुर का भौकाल, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
ग्रेटर नोएडा ब्रांच में हुई धोखाधड़ी मामले में PNB का बड़ा बयान, ग्राहकों को दिया पूरा पैसा लौटाने का भरोसा
कौन हैं राजेश अंबाती? एप्पल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें कितनी पढ़ाई की और कैसा रहा करियर
टिप्पणियाँ