शिक्षा, समाजशास्त्र, परामर्श एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाली एक शिक्षित एवं संवेदनशील व्यक्तित्व, जिनकी शैक्षणिक योग्यता में हिंदी एवं समाजशास्त्र में एम.ए., बी.एड., एम.एड., इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से परामर्श में डिप्लोमा तथा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में डिप्लोमा (NDDY) शामिल हैं।
शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते हुए, इनकी रुचि महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास, योग, प्राकृतिक चिकित्सा तथा सामाजिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में है।
इनका उद्देश्य शिक्षा, संवाद और जागरूकता के माध्यम से समाज को अधिक संवेदनशील, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में योगदान देना है। एक सकारात्मक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनाओं के साथ, ये समाजहित से जुड़े विषयों पर लेखन, विचार-विमर्श और जनजागरूकता को प्रोत्साहित करने में विश्वास रखती हैं।