18 सित 2026 · खबर
बिहार: पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव में वाहन का शीशा टूटा; ASI घायल उपचार जारी
दरभंगा के मनीगाछी में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। रोड़ेबाजी में पुलिस वाहन का शीशा टूट गया और एएसआई घायल हो गए। वहीं, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी अजय पासवान भी घायल हो गया।